क्या रात में चाय पीना ठीक हैHealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 15:49

रात को चाय पीने की है आदत तो आज ही छोड़ दें, वर्ना बाद में बीमारियां अपने आप छुड़ा देंगी
Is Tea Ok To Drink At Night: रात को नींद न आए इसके लिए लोग चाय और कॉफी का सहारा लेते हैं. हालांकि कई लोग इस बात को नहीं जानते कि ज्यादा चाय-कॉफी पीने से सेहत को कई तरीके से नुकसान होता है.
बहुत से लोग ऐसे हैं जो देर रात में बैठ कर ऑफिस का काम करते हैं या स्टूडेंट्स भी देर रात जग कर पढ़ाई करते हैं, ऐसे में रात को नींद न आए इसके लिए लोग चाय और कॉफी का सहारा लेते हैं. हालांकि ऐसे लोग इस बात को नहीं जानते कि ज्यादा चाय-कॉफी पीने से सेहत को कई तरीके से नुकसान होता है. रात को जागने के लिए चाय का सहारा लेना आपकी नींद पर बुरा प्रभाव डालती है, साथ ही आपको बीमार भी बना सकती है. यहां जानें की देर रात चाय का सेवन आपकी सेहत पर कैसे कहर बरपा सकता है.
रात को कैफीन का सेवन करने के दुष्प्रभाव |
1) नींद न आने की परेशानी हो सकती है

देर रात तक जागने के लिए लोग चाय पीते हैं, लेकिन यही चाय बहुत ज्यादा लेने से ये आपकी नींद भी उड़ा सकती है. नींद न आने के कारण मानसिक तनाव, आंखों के नीचे कालापन और एंग्जाइटी जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं.
2) सीने में जलन महसूस हो सकती है

ज्यादा चाय पीने से सीने में जलन महसूस हो सकती है. चाय से आंतों में एसिड का उत्पादन बढ़ जाता है जो सीने में जलन की वजह बन जाती है. ऐसे में इस परेशानी से निजात पाना चाहते हैं तो चाय कम पीएं.
3) मन घबराना

चाय का अधिक सेवन करने से घबराहट बढ़ सकती है. अधिकतर लोग दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं, जिसमें टैनिन होता है, जिससे बेचैनी हो सकती है. साथ ही चाय में कैफीन भी होता है, इसके अधिक सेवन से भी सेहत को नुकसान होता है.
4) आंतों के लिए खतरनाक

चाय का ज्यादा सेवन इंसान की आंतों के लिए भी नुकसानदायक साबित होता है. बहुत अधिक चाय पीने से पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं और आंत खराब होने का डर भी होता है.
5) एसिडिटी की समस्या

लोग अक्सर सुबह खाली पेट चाय पीना पसंद करते हैं, इससे एसिडिटी होने का डर होता है. साथ ही पेट में जलन की समस्या भी हो सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info